छत्तीसगढ़

CG : सिरगिट्टी में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज …

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा में रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मामले ने हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच यदुनंदन नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में यह वारदात हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी गोलू उर्फ ‘सर्किट’ मुंह पर कपड़ा बांधकर फल दुकान के पास पहुंचा, जिसे मृतक की पत्नी संचालित करती है। इसके बाद उसने केवल गिरी गोस्वामी पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के दौरान बाजार में काफी भीड़ मौजूद थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सोमवार को इलाज के दौरान केवल गिरी गोस्वामी ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी, जो इस हमले में बदल गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और इलाके में नाकेबंदी भी की गई है। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान और मूवमेंट का पता लगाया जा सके। बीच बाजार में हुई इस वारदात से यदुनंदन नगर और तिफरा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात से सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

48 minutes ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

1 hour ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

1 hour ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

1 hour ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

1 hour ago
राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

2 hours ago