CG : सिरपुर में राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन…

राज्य भर के 100 स्काउट.गाइड, रोवर.रेंजर ने लिया भाग

बिलासपुर। भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल सांसद एवं राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए.नए आयाम को छू रहा है। इसी कड़ी में ग्राम जलकी सिरपुर महासमुंद में 11 से 14 अगस्त तक चार दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 राज्य प्रभारियों सहित छत्तीसगढ़ राज्य भर के विभिन्न जिलों के 100 स्काउट.गाइड रोवर्स.रेंजर्स ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने ग्राम जलकी के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में न केवल विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का अध्ययन किया बल्कि विभिन्न रोमांचक साहसिक कार्यो जैसे जिप लाइनए जॉइंट स्विंगए रोपब्रिजए मंकी ब्रिजए टायर वॉल क्लाइंबिंग रिवर रॉफ्टिंगए तीरंदाजीए गन शूटिंग आदि उत्साह पूर्वक एक्टिविटी में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का भी विकास किया।

हाईक में इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ (दक्षिण कौशल) की प्राचीन राजधानी सिरपुर (श्रीपुर) के पुरातात्विक एवं इतिहास स्थलों जैसे लक्ष्मण मंदिर गंधेश्वर मंदिर सुरंग टीला सहित विभिन्न प्राचीन स्थलों का अवलोकन भी करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिला संघ बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त  चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार यादव एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट  विजय यादव ने सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही जिला संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर में हर्ष व्याप्त है। जिला संघ बिलासपुर की 15 रोवर्सए 15 रेंजर्सए जिला प्रभारी के रूप में  लक्ष्मण कुमार रजकए निशा साहू ने दल का प्रतिनिधित्व किया।

kgnews

Recent Posts

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

12 seconds ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

3 minutes ago
CG : आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान राजेंद्र सिंह, खरीफ सीजन में पहली बार अपनाया नैनो डीएपी …

CG : आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान राजेंद्र सिंह, खरीफ सीजन में पहली बार अपनाया नैनो डीएपी …

एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…

11 minutes ago
BPCL ने निभाया वादा! सड़क हादसे में मृत राघवेंद्र घोषी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

BPCL ने निभाया वादा! सड़क हादसे में मृत राघवेंद्र घोषी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैस पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान सड़क हादसे…

14 minutes ago
CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

गरियाबंद, राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए…

14 minutes ago