छत्तीसगढ़

CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

भिलाईनगर। रेलवे विभाग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए जाने के कारण दो माह तक अंडर ब्रिज मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस दुर्ग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज एवं आसपास के मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर अंडर ब्रिज के दोनों ओर यातायात पूर्णतः बंद रखने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग एवं ट्रैफिक स्टॉपर लगाने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। अब छोटे वाहन (मोटरसाइकिल, कार एवं हल्के वाहन ) के लिए वैकल्पिक मार्ग चरोदा एच केबिन होते हुए जी केबिन अंडर ब्रिज मार्ग से सिरसा कला ग्राम जाएंगे।

रॉयल खालसा तिराहा – देवभोग- उरला अंडर ब्रिज – देवबलौदा मार्ग होंगे। कुम्हारी बीएमसी मील से ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मार्ग हैं। वहीं भारी वाहनो के लिए वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की गई है। कुम्हारी – कांजी हाउस-मोतीपुर- आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग से जाएंगे। यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील कि है कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज मार्ग बंद रहने की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

kgnews

Recent Posts

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

2 minutes ago
CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…

4 minutes ago
CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…

6 minutes ago
CM मोहन यादव की नीमच को बड़ी सौगात, 500 मेगावॉट सोलर पार्क का करेंगे उद्घाटन

CM मोहन यादव की नीमच को बड़ी सौगात, 500 मेगावॉट सोलर पार्क का करेंगे उद्घाटन

नीमच  मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सरकार…

23 minutes ago
बस्तर में आज से शुरू होगा 618वां गोंचा महापर्व, वैदिक विधि से होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक

बस्तर में आज से शुरू होगा 618वां गोंचा महापर्व, वैदिक विधि से होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक

जगदलपुर. बस्तर का ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध गोंचा महापर्व सोमवार से देव स्नान पूर्णिमा के साथ…

1 hour ago
CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

मुंगेली। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन…

1 hour ago