छत्तीसगढ़

CG : सीईओ जिला पंचायत नंदनवार ने पीएमजीएसवाई फेज-4 सड़क एवं प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

महासमुंद , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार ने विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बागबाहरा कला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मापदंडों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात नंदनवार ने ग्राम बागबाहरा कला में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ी गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित एवं प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएं। 

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

10 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

10 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

11 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

12 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

12 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

12 hours ago