छत्तीसगढ़

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण हिमाद्री निराला हैं, जिनका सीएम हेल्पलाइन की पहल से मात्र दो दिनों समस्या का समाधान हो गया।

   हिमाद्री निराला ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए बिर्रा इंडेन ग्रामीण वितरक के यहां आवेदन जमा किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिल सका। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल जांच की गई। जांच में पाया गया कि निराला वर्तमान में ग्राम दुरुग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में निवास करती हैं।
उनका आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका था, लेकिन हितग्राही से संपर्क नहीं हो पाने के कारण गैस कनेक्शन की स्थापना (इंस्टॉलेशन) की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। शिकायत दर्ज होने के पश्चात् कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा मात्र दो दिनों के भीतर हितग्राही से संपर्क किया गया तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। गैस कनेक्शन मिलने पर हिमाद्री निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान इतनी शीघ्रता से होना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव है।
kgnews

Recent Posts

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

24 minutes ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

34 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

34 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

37 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

39 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

47 minutes ago