छत्तीसगढ़

CG : सुकमा जिले में डीएमएफ मद से स्वीकृत 178 नलकूप खनन कार्य सफल 177 कार्य पूर्ण

 रायपुर, सुकमा जिले में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से वर्ष 2023 में 177 नलकूप खनन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार को प्रशासन ने तथ्यहीन एवं भ्रामक बताया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत 178 नलकूपों में से 177 नलकूपों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सभी नलकूप सफल पाए गए हैं, जिनमें पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है।

    जिला प्रशासन सुकमा के अधिकारियों ने बताया कि नलकूप खनन कार्य संबंधित कृषकों की उपस्थिति में कराया गया है। भौतिक सत्यापन, प्राप्त माप पुस्तिका तथा लैटीट्यूड-लॉन्गीट्यूड युक्त फोटो प्रमाणों के आधार पर किया गया है। प्राक्कलित राशि लगभग 1.46 लाख रुपये थी, जिसमें प्रत्येक नलकूप की राशि पृथक-पृथक निर्धारित की गई है।
    अधिकारियों ने बताया कि नलकूप खनन कार्यों का भुगतान “नो वाटर, नो पेमेंट” की शर्त पर किया गया है। अब तक 33 नलकूपों में सोलर पंप तथा 30 नलकूपों में विद्युत पंप कृषकों द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं। शेष नलकूपों में सोलर पंप स्थापना हेतु क्रेडा विभाग से सतत समन्वय किया जा रहा है।

    प्रत्येक नलकूप के लिए कृषकों से 25 हजार रुपये का अंशदान लिया गया, जिसमें से 15 हजार रुपये सोलर पंप स्थापना एवं 10 हजार रुपये सिंचाई पाइप के माध्यम से लाभ पहुंचाने हेतु उपयोग किया गया। 
    अधिकारियों ने बताया कि किसान समृद्धि योजना के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया है। चयनित कृषकों द्वारा अनुदान आवेदन एग्रीसब्सिडी पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण एवं कोटेशन के आधार पर ही लाभ प्रदान किया गया है।

kgnews

Recent Posts

MP में Township Development पर सख्ती, सरकार ने लागू किए नए नियम

MP में Township Development पर सख्ती, सरकार ने लागू किए नए नियम

भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण…

17 minutes ago
भोपाल सिटी बस सेवा में खत्म होगा राजनीतिक दखल, अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन संचालन

भोपाल सिटी बस सेवा में खत्म होगा राजनीतिक दखल, अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन संचालन

भोपाल भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब…

25 minutes ago
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

11 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

12 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

12 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

12 hours ago