छत्तीसगढ़

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

रायपुर,

सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 को पूरे भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में शुरू हुआ। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जा रही हैं ताकि भारत को पोलियो-मुक्त रखा जा सके।
स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल में जाकर अपने बच्चे को पोलियो की दवा दिलवा सकते हैं।

सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

         सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ आज उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मराईगुड़ा वन स्थित केंद्र में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं बस स्टैंड सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पार्षद रंजीत बारठ, रमेश कर्मा, अनिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. प्रदीप पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

तीन दिनों तक चलेगा अभियान

      जिला टीकाकरण सुकमा अधिकारी  ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 38,518 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान 28 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।

389 बूथ, 1117 कर्मचारियों की तैनाती

       अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 389 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही 1,117 स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

हर बच्चे तक पहुंचेगी सुरक्षा की दो बूंद

        स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। यह खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इससे स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त समाज के निर्माण के राष्ट्रीय अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

30 minutes ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

40 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

55 minutes ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago