सुकमा। जिले में नक्सल संगठन को तगड़ा झटका लगा है। लगातार मिल रही सुरक्षा बलों की सफलताओं के बीच 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है जिन पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।
इन नक्सलियों ने सुकमा एसपी और सीआरपीएफ के डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया। यह बड़ी सफलता सुरक्षा बलों की रणनीति और इलाके में बढ़ते दबाव का परिणाम मानी जा रही है। यह कदम सुरक्षा बलों के साथ जारी अभियान और संवाद का हिस्सा है जिससे कई नक्सलियों ने अपने अस्तित्व की धारा को बदलते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
दंतेवाड़ा के बस्तर पंडुम कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। अब इस अपील का असर सुकमा में देखने को मिला, जहां एक साथ इतने नक्सलियों ने हथियार डाले।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में एक उच्च…
भोपाल भोपाल-इंदौर रोड को होशंगाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'वेस्टर्न बाईपास…
भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…
इंदौर घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…