गरियाबंद । राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए चिन्हित शासकीय भूमि के संबंध में आम नागरिकों से दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरसाबांधा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 348, 37, 38/1 एवं 39, जिनका कुल रकबा क्रमशः 10.23, 0.40, 5.89 एवं 0.86 हेक्टेयर है, को फूड पार्क स्थापना के लिए आबंटित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम के माध्यम से प्रकरण जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत के लिए संबंधित कार्यालय को प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा सर्वसाधारण को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित तिथि तक संबंधित न्यायालय में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रायपुर । छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों…
सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…