छत्तीसगढ़

CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

सुकमा । जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के पटवारी, आरआई, तहसीलदार और एसडीएम को सीधे गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि सीमांकन, नामांतरण और वनाधिकार पट्टों से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य करने की बात कही गई।

आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए भी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सहकारी समितियों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया। साथ ही किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिवों से सीधे जमीनी रिपोर्ट लेकर समस्याओं के समाधान की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क माध्यमों और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

29 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

33 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

52 minutes ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

55 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

1 hour ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

1 hour ago