छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी

खैरागढ़, राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 04 मई से 6 जून 2026 तक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड खैरागढ़ में  11 मई को ग्राम पंचायत भंडारपुर, 15 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बढ़ईटोला, 25 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जालबांधा, 01 जून को पंचायत भवन कुकुरमुड़ा तथा 05 जून को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 08 मई को आमगांवघाट, 13 मई को मानपुरपहाड़ी स्कूल मैदान, 18 मई को साल्हेकला पंचायत भवन के पास, 22 मई को खैरानवापारा (नर्मदा मंदिर के पास), 28 मई को बागूर दैहान तथा 03 जून को गोपालपुर पंचायत भवन के पास शिविर लगाए जाएंगे।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 07 मई को नगर पालिका खैरागढ़ में स्व. दिलीप सिंह मंगल भवन (पुराना गार्डन), 13 मई को संस्कृतिक भवन खैरागढ़, 08 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 8 मंगल भवन), 13 मई को नगर पंचायत गंडई (पीएम स्व. लालमूरत सिंह खुसरो शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय), 15 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 15 टिकरीपारा मंगल भवन) तथा 20 मई को नगर पंचायत गंडई (नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago