छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026 : सुकमा जिले के सुदूर गांवों में पेड़ के नीचे सजी चौपाल, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

कलेक्टर ने हमीरगढ़, जैमेर और पेरमारास में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

योजनाओं के त्वरित लाभ से खिले चेहरे

रायपुर,

सुशासन तिहार 2026 : सुकमा जिले के सुदूर गांवों में पेड़ के नीचे सजी चौपाल, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ शासन की लोक-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 का सुकमा जिले में संवेदनशील स्वरूप देखने को मिला। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम हमीरगढ़, जैमेर और पेरमारास में आयोजित विशेष शिविरों में प्रशासन स्वयं चलकर ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचा। इस दौरान न केवल समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ, बल्कि ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस द्वार पर दस्तक पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।

संवेदनशीलता जब ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठे अधिकारी

जैमेर और पेरमारास के शिविरों में प्रशासन का मानवीय चेहरा तब सामने आया जब कलेक्टर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर और अन्य आला अधिकारी किसी प्रोटोकॉल के बिना पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों के बीच बैठ गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी जमीनी समस्याओं और सुझावों को सुना।

योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा

कलेक्टर ने चौपाल के माध्यम से प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन की स्थिति। राशन वितरण और आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता की जानाकरी ली। उन्होंने कृषि एग्रीस्टेक पंजीयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और बोनस भुगतान के संबंध में ग्रामीणजनों से जानकारी ली। 

ऑन द स्पॉट निराकरण से मिली राहत

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में हितग्राहियों को निम्नलिखित लाभ मौके पर प्रदान किए गए।राजस्व विभाग के द्वारा नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन का निराकरीण किया गया और  आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र सिल पर ही प्रदान किया गया। राशन कार्ड और जॉब कार्ड का अपग्रेडेशन और  वितरण किया गया।

सुशासन का संकल्प

कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुँचाना है। इस अवसर पर एसडीएम पी.वी. खेस सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

5 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

5 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

6 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

6 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

6 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

6 hours ago