छत्तीसगढ़

CG : ’सुशासन तिहार आयुष्मान कार्ड बनने से सविता बैगा को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा’

 ’सुशासन तिहार बना ग्रामीण परिवारों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम’

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रहे हैं। इसी कड़ी में  मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सारसडोल निवासी सविता बैगा का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्रदान किया गया। सविता बैगा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हैं। आयुष्मान कार्ड नहीं होने के कारण बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। 

     समाधान शिविर में आवेदन देने के बाद उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर प्रदान किया गया, जिससे अब उन्हें शासन की आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद सविता बैगा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज को लेकर चिंता नहीं रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से लगातार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाकर शासन की संवेदनशीलता का परिचय दिया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago