छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार के पहले दिन कलेक्टर पहुंचे राजामुंडा शिविर…

स्टॉल में जाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी
ग्रामीणों से बातचीत कर दिया त्वरित समाधान का भरोसा

सुकमा । छिंदगढ़ विकासखंड में स्थित ग्राम राजामुंडा में सुशासन तिहार के पहले दिन कलेक्टर अमित कुमार ने दौरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्टॉल में पहुंचकर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में एफआरएस एवं टीएचआर वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बच्चों के पोषण और देखभाल को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का आधार पंजीयन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे उनकी अपार आईडी तैयार की जा सके। साथ ही सीबीई एवं सुपोषण चौपाल के बेहतर संचालन हेतु अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर कुमार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का ई-केवाईसी तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कलेक्टर अमित कुमार ने आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान एवं आयुष्मान आभा आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश देते हुए आवश्यक्तानुसार डोर-टू-डोर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि शिविर में नहीं आ पाने वाले नागरिक भी योजनाओं से वंचित न रहें।

उन्होंने सुशासन तिहार के शिविर में एग्रीस्टेक योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा आधार अपडेट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक करने और उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने बालक आश्रम शाला राजामुंडा छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एसडीएम छिंदगढ़ पीवी खेस, जनपद सीईओ पीके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

9 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

10 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

10 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

10 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

10 hours ago