CG : सुहेला में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दिखाई विकास की झलक

अन्नदाताओं का किया सम्मान प्राथमिकता में

पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी

रायपुर,

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के दौरान किसानों के प्रति सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री साय का धान से वजन कर अन्नदाताओं की उपज और परिश्रम को सलाम किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी की व्यवस्था पर चर्चा की, जिसे किसानों ने बेहद पारदर्शी व सुविधाजनक बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और सम्मान स्वरूप अभिनन्दन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।

पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की सौंपी चाबी 

          स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के स्टॉल में महिला कमांडो दल की दस ग्राम की सदस्यों को प्रभावी नशामुक्ति कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और हेलमेट वितरण किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी।

60 युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित 

          मुख्यमंत्री साय ने समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जबकि कृषि विभाग ने 18 किसानों को सरसों, रागी एवं मसूर बीज वितरित किए। कौशल विकास विभाग के “हम होंगे कामयाब” प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े 60 युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। सुहेला में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण बना, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का भी सशक्त संदेश दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

1 minute ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

15 minutes ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

22 minutes ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

2 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

2 hours ago