छत्तीसगढ़

CG : सूने मकानों से लाखों के जेवर पार

रायपुर  प्रार्थी दोमेन्द्र कुमार सिन्हा पिता धनरेश कुमार सिन्हा उम्र 30 साल साकिन झंडा चैक वर्मा किराना स्टोर्स के पास संजय नगर रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी अपने ड्यूटी चला गया और उनकी पत्नि एवं बच्चे अपने मायके चले गये थे। रात करीबन 8ः00 बजे ड्यूटी से वापस घर आया तो देखा की उपर के कमरे का आलमारी का लाॅकर खुला हुआ था। उसमें रखे सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती 2,50,000/रु को कोई व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 388/24 धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत किया गया। 

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका का पता तलाश कर शीघ्र ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चोरी गए मशरूका को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। बर्खास्त होंगे ये कर्मचारी, सामान्य प्रशासन विभाग एक्शन मोड में टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सोने चांदी के ज्वेलरी के पता तलाश प्रारंभ कर किया गया और घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज को चेक कर आरोपी के हुलिया के संबंध में आसपास के लोगो से व मुखबीरों से पूछताछ कर आरोपी का चिन्हाकित कर आरेापी का लगातार पता तलाश आरोपी विजय यादव उर्फ वेद प्रकाश यादव पिता उमेश यादव उम्र 22 साल सा0 झण्डा चैक संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर को पकडकर कडाई से पूछताछ किया गया तो आरेापी द्वारा प्रार्थी के मकान से सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती 2,50,000/रु को चोरी करना स्वीकार कर सोने चांदी को छुपा कर रखना बताया तब आरेापी के बताने पर उनके कब्जे से पुलिस द्वारा चोरी के मशरूका कीमती 2,50,000/रु को बरामद कर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।

kgnews

Recent Posts

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी   फसल उत्पादन में नैनो डीएपी एवं यूरिया के…

13 minutes ago
जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर,  वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में क्षेत्रवासियों ने अनूठे…

13 minutes ago
नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और…

24 minutes ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

महासमुंद/रायपुर. ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की…

32 minutes ago
CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए…

49 minutes ago
CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

किसान आसानी से कर रहे हैं यूरिया और डीएपी खाद का उठाव 159 सहकारी समितियों…

53 minutes ago