छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु’ नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार सफल साबित हो रही है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के निवासी आनंद सिंह सोनी (लड़की के पिता) को सेवा सेतु के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र का लाभ समय पर प्राप्त हुआ।

दिनांक 7 जुलाई 2026 को आनंद सिंह सोनी कार्यालय में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का तत्काल सत्यापन किया गया और सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उसी दिन विवाह प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें प्रदान कर दिया गया।

विवाह प्रमाण पत्र समय पर मिलने से सोनी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले शासकीय कार्यों में कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रही। बिना किसी अनावश्यक परेशानी के उन्हें शीघ्र सेवा मिली, जिससे उनका महत्वपूर्ण समय और श्रम दोनों की बचत हुई।

उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु वास्तव में आम नागरिकों के लिए सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाली एक प्रभावी पहल है। यह व्यवस्था लोगों का शासन के प्रति विश्वास मजबूत कर रही है और शासकीय सेवाओं को अधिक सुगम एवं जनहितैषी बना रही है।

“सेवा सेतु” के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी प्रक्रिया, समय पर सेवा, सरल आवेदन प्रणाली और त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे शासन की सेवाएं अब अधिक सुलभ, भरोसेमंद और नागरिक-केंद्रित बन रही हैं।

kgnews

Recent Posts

नगर पालिका परिषद कोतमा में नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान उदघोष समय, अनिल गुप्ता

नगर पालिका परिषद कोतमा में नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान उदघोष समय, अनिल गुप्ता

​कोतमा  नगर पालिका परिषद कोतमा में आज एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया…

37 minutes ago
हर मुक्त बच्चे को मिलेगा नया जीवन, बाल श्रम पर बाल आयोग की बड़ी बैठक

हर मुक्त बच्चे को मिलेगा नया जीवन, बाल श्रम पर बाल आयोग की बड़ी बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में…

42 minutes ago
समान नागरिक संहिता को मिला व्यापक जनसमर्थन, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने CM डॉ. यादव का जताया आभार

समान नागरिक संहिता को मिला व्यापक जनसमर्थन, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने CM डॉ. यादव का जताया आभार

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट…

1 hour ago
CG के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना में बड़ी जिम्मेदारी, बने सदस्य

CG के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना में बड़ी जिम्मेदारी, बने सदस्य

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के…

2 hours ago
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की…

3 hours ago
CG शराब घोटाला: चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत चुनौती वाली याचिकाएं खारिज

CG शराब घोटाला: चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत चुनौती वाली याचिकाएं खारिज

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी…

3 hours ago