जांजगीर-चांपा। जिले में एक 2 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में किसी और को नहीं बल्कि पीड़िता के ही सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम शांति नगर इलाके में करीब सात बजे कचरे की ढेर के पास बेहोशी की स्थिति में दो साल की मासूम बच्ची मिली थी। वह खून से लथपथ थी, जिसे देख अचानक लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना फौरन बच्ची की परिजनों और पुलिस को दी गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के बीच डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे।
रायपुर. किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य…
ग्वालियर पीठ पर भारी - भरकम डिलीवरी बैग, माथे पर पसीने की बूंदें और दिल…
रायपुर. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा जैविक विष्णुभोग चावल अब…
धमतरी. जिले के आदिवासी अंचलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश…
रायपुर. , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक सहारे…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा इसके…