छत्तीसगढ़

CG : सौर सुजला योजना किसानों के लिए वरदान, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में राज्य सरकार की बड़ी पहल

सौर सुजला योजना से किसानों को सिंचाई सुविधा, बिजली बिल और अतिरिक्त खर्च से मिली राहत

सोलर पंप लगने से खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ी, खेती हुई आसान और किफायती

राज्य शासन की प्राथमिकता स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना

रायपुर, राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, खेती की लागत कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में सौर सुजला योजना एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आई है। इस योजना से किसानों को न केवल सिंचाई के लिए निर्बाध पानी मिल रहा है, बल्कि बिजली बिल और अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिल रही है।


          इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान डोमार साहू के लिए सौर सुजला योजना मददगार साबित हुई है। क्रेडा विभाग द्वारा उनके खेत में सोलर पंप की स्थापना की गई है, जिससे अब उनके खेत में सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो गई है। किसान डोमार साहू ने बताया कि पहले सिंचाई सुविधा के अभाव में उन्हें खेती में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और वे दो फसल लेने में सक्षम नहीं थे। सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापित होने के बाद उनकी यह समस्या दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उन्हें 2 लाख 73 हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जबकि उन्हें केवल 15 हजार रुपए का अंशदान देना पड़ा।


          करीब पौने तीन एकड़ कृषि भूमि वाले साहू ने बताया कि यदि वे बिजली विभाग से पंप के लिए विद्युत कनेक्शन लेते तो 9 से 10 विद्युत पोल लगाने पड़ते और इसमें काफी समय व खर्च आता। सोलर पंप की जानकारी मिलने पर उन्होंने क्रेडा विभाग से संपर्क किया और अपने खेत में सोलर पंप लगवाया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब खेत की सिंचाई सुगमता से हो रही है और सबसे बड़ी राहत यह है कि उन्हें बिजली बिल नहीं देना पड़ता। इससे खेती की लागत कम हुई है और आर्थिक बचत भी हो रही है।

राज्य शासन की प्राथमिकता किसानों को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक उपलब्ध कराना है। सौर ऊर्जा आधारित योजनाएं न केवल किसानों की आय और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सौर सुजला योजना के तहत सीमित समय तक भू-जल उपयोग की व्यवस्था जल संरक्षण की दृष्टि से भी उपयोगी मानी जा रही है। डोमार साहू ने योजना से मिले लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सौर सुजला योजना से खेती आसान, किफायती और आत्मनिर्भर बनी है तथा इससे किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

24 minutes ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

27 minutes ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

27 minutes ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

29 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज लोक भवन में 'पीएम-जनमन' (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय…

33 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

CG : सुशासन तिहार : जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

नारायणपुर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला शासन की योजनाओं का सीधा लाभसुशासन तिहार…

34 minutes ago