CG : स्कूटी की डिक्की से अवैध शराब जब्त, सप्लाई करते युवक गिरफ्तार…

धमतरी। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस्तर रोड सोरिद नगर काली मंदिर के सामने धमतरी से एक स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG 24 P 0322 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर श्यामतरई की ओर जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर उक्त स्कूटी को रोका गया।

स्कूटी चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम मोहम्मद इमरान पिता जसवंत पुर्शटी, उम्र 33 वर्ष, निवासी 134 विकास नगर, ओडाफोन ट्रांसफार्मर गुढियारी रायपुर, थाना गुढियारी जिला रायपुर, हाल पुरूर ढाबा जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया। संदेह के आधार पर आरोपी के पास रखे सफेद रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 20 पौवा देशी मशाला युनिक शराब एवं स्कूटी की डिक्की में रखे पट्टीदार थैले के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन युनिक शराब कुल 38 पौवा (प्रत्येक 180-180 एमएल) कुल 06 लीटर 840 मिलीलीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 3440/- रुपये है।

उक्त शराब के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाया गया। गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से कुल 38 पौवा देशी शराब (कीमती 3440/- रुपये) एवं स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG 24 P 0322 (कीमती 15000/- रुपये) कुल जुमला 18440/- रुपये का माल जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी मोहम्मद इमरान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मोहम्मद इमरान पिता जसवंत पुर्शटी, उम्र 33 वर्ष, निवासी 134 विकास नगर, ओडाफोन ट्रांसफार्मर गुढियारी रायपुर, थाना गुढियारी जिला रायपुर, हाल पुरूर ढाबा जिला बालोद। साथ में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था।

kgnews

Recent Posts

बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

रायपुर छत्तीसगढ़ में विद्युत टैरिफ के वार्षिक संशोधन के बावजूद  छत्तीसगढ़ सरकार ने आम उपभोक्ताओं…

20 minutes ago
छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी, शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी, शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की रिडेवलपमेंट नीति के तहत राज्य के विभिन्न शहरों में पांच प्रमुख…

27 minutes ago
DMF घोटाले की जांच तेज, रायपुर सहित 5 जिलों में ईडी के छापे

DMF घोटाले की जांच तेज, रायपुर सहित 5 जिलों में ईडी के छापे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और…

40 minutes ago
सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री…

45 minutes ago
देवकीनंदन ठाकुर ने विवाह परंपराओं पर उठाए सवाल, मंदिरों के लिए सनातन बोर्ड की मांग

देवकीनंदन ठाकुर ने विवाह परंपराओं पर उठाए सवाल, मंदिरों के लिए सनातन बोर्ड की मांग

भोपाल  कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रात में होने वाले विवाह, शादियों में मद्यपान की बढ़ती…

47 minutes ago
15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…

2 hours ago