छत्तीसगढ़

CG : स्कूटी में शराब ले जाते युवक गिरफ्तार

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने आज दोपहर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोईरदादर चौक के पास सिल्वर रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 एडब्लू 3943) को रोका, जिसमें अंग्रेजी शराब की अवैध खेप ले जाई जा रही थी। स्कूटी चालक, दीप सिंह पवार (24 वर्ष), निवासी सोनिया नगर, कोतरारोड़, थाना कोतवाली, रायगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह शालिनी स्कूल से उर्दना की ओर शराब बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें “विमल” लिखे दो थैलों में गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब की 153 पाव (कुल 27.540 लीटर) बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत लगभग 19,890 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी दीप सिंह पवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस त्वरित कार्रवाई में टीआई प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, रवि साय, आरक्षक विनोज लकड़ा ,चंद्रकुमार बंजारे और नंद कुमार पैंकरा शामिल थे। टीआई प्रशांत राव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवम् सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।

kgnews

Recent Posts

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

14 minutes ago
राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया रायपुर,  राज्यपाल रमेन…

15 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…

17 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायक को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का…

27 minutes ago
CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया POCSO मामले…

34 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षा ही मानव जीवन में सफलता का आधार…

राजनांदगांव : शिक्षा ही मानव जीवन में सफलता का आधार…

डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला जंतर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव उत्साह…

40 minutes ago