छत्तीसगढ़

CG : स्कूली छात्रों ने पनडुब्बी संग्रहालय में देखी नौसेना की कार्यप्रणाली

जिले के विद्यार्थियों ने विशाखापट्टनम स्थित आईएनएस पनडुब्बी संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

कवर्धा, समग्र शिक्षा के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्रारंभिक एवं सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों को राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित आईएनएस पनडुब्बी संग्रहालय ले जाया गया। यह भ्रमण कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयम, जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा एवं जिला मिशन समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने पनडुब्बी संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारियों को नजदीक से देखा और समझा। विद्यार्थियों को समुद्री जीवन, नौसेना की कार्यप्रणाली, पनडुब्बी की संरचना, अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी अवधारणाएं तथा समुद्र में होने वाले ज्वार-भाटा जैसी प्राकृतिक घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। इस अनुभव से विद्यार्थियों की जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नया विस्तार मिला।

    सहायक कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार चंद्रवंशी ने शैक्षणिक भ्रमण के महत्व बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कई बार पुस्तकों में पढ़ी गई बातें प्रत्यक्ष देखने और समझने से अधिक स्पष्ट हो जाती हैं। जिला मिशन समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में निरीक्षण क्षमता, कल्पनाशीलता और तार्किक सोच का विकास करते हैं, जो उनके समग्र शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। शैक्षणिक भ्रमण में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 20 छात्र-छात्राओं को प्रभारी शिक्षकों के साथ भ्रमण कराया गया। 

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago