छत्तीसगढ़

CG : स्कूलों का टॉयलेट गंदा, हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को जारी किया नोटिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में टॉयलेट की बदहाल स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने शिक्षा सचिव को इस मामले में 10 फरवरी तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों का बजट मिलने के बावजूद स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हाईकोर्ट ने इन परिस्थितियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े बजट के बावजूद सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाती है। कोर्ट ने शिक्षा सचिव को इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी और समाधान का रोडमैप पेश करने का आदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिलासपुर जिले के 150 सरकारी स्कूलों में टॉयलेट ही नहीं हैं, जबकि 200 से ज्यादा स्कूलों में टॉयलेट की हालत इतनी खराब है कि उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कई स्कूलों में महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए कॉमन टॉयलेट हैं, जिससे महिला शिक्षकों और छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूलों में टॉयलेट न होने के कारण महिला शिक्षक घंटों पानी पीने से परहेज करती हैं, जिससे कई शिक्षिकाएं यूरिन इंफेक्शन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रही हैं। छात्राओं को भी टॉयलेट की कमी से बड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। कुछ स्कूलों में शिक्षक और छात्र-छात्राएं आसपास के घरों के टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए 200 रुपए महीना और सफाई सामग्रियों का खर्च उठाना पड़ता है। टॉयलेट की अनुपलब्धता के कारण कई स्कूलों के बच्चे खुले मैदान में लघुशंका करते हैं। गंदगी और संक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जो मुख्य सड़क के किनारे हैं। वहां छात्राओं को शिक्षिकाओं की निगरानी में खुले में लघुशंका करनी पड़ती है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago