CG : स्टोर रूम में शिक्षक के बेटे ने किया सुसाइड …
दुर्ग। जवाहर नगर में रहने वाले 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यश कुमार डडसेना (20) के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसकी केमिस्ट्री विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा थी। परीक्षा देकर घर लौटने के कुछ देर बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। यश 12वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौटा। उस समय घर में उसकी दादी मौजूद थीं। वहीं, उसके पिता छत्रपाल डडसेना अपने छोटे बेटे को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के लिए हुडको गए हुए थे। यश की मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर करीब 12 बजे पिता ने यश को मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने घर के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया। कॉल दादी ने रिसीव किया। दादी ने बताया कि यश कुछ देर पहले “टॉयलेट जा रहा हूं” कहकर गया था।
रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह,…
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…
भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…
रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…