CG : स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज

रायपुर,

बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत बालोद जिले में ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो रहा है, जिससे वर्षों पुराने विवादों का समाधान संभव हो सका है। जिले के सभी 669 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से आबादी क्षेत्रों में स्थित घरों एवं बाड़ियों का सटीक सर्वे कर पारदर्शी अभिलेख तैयार किए गए हैं। अब तक 12 गांवों के 1,296 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं।


राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन ने 142 ग्रामों में 23,157 अधिकार अभिलेख वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुरूर विकासखंड के ग्राम पीकरिपार के हितग्राही याद राम साहू एवं माखन लाल साहू ने शिविर के माध्यम से अभिलेख प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अब बैंक ऋण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लेना सरल होगा। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह योजना ग्रामीणों को कानूनी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

47 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

1 hour ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

2 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

2 hours ago