CG : स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण- महोरा के स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, वेतन काटने के निर्देश

कोरिया, जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह व उनकी टीम जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना एवं व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानना था।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर खांडा, गिरजापुर, महोरा, सरभोका तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनी का जायजा लिया गया। खांडा केंद्र में साफ-सफाई, बागवानी व्यवस्था और फ्लेक्स बैनर को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। गिरजापुर केंद्र में आरसीएच रजिस्टर, एनसीडी रजिस्टर, औषधि संधारण एवं एचआरपी मरीजों की सूची का समुचित प्रबंधन न होने पर सुधारात्मक निर्देश दिए गए। इसी तरह टेंगनी केंद्र में आईपीडी रजिस्टर, एएनसी जांच, दवा वितरण कक्ष, स्टोर एवं प्रसव कक्ष की जांच की गई। सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। प्रभारी को जरूरी व्यवस्थागत सुधार करने को कहा गया।

वहीं सरभोका केंद्र में एनसीडी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों का महीनों से संधारण नहीं किया गया था। साथ ही अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई भी नहीं पाई गई। इस लापरवाही पर सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।सबसे गंभीर स्थिति महोरा केंद्र में पाई गई, जहां निरीक्षण के समय एक भी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं था। इस पर उनके एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों को आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही निरीक्षण दल ने पटना क्षेत्र की दवा दुकानों का भी जायजा लिया। दुकानों में सीसीटीवी कैमरा, नारकोटिक्स दवाओं का संधारण, क्रय-विक्रय बिल, एवं एक्सपायरी दवाओं की स्थिति की जांच की गई। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय मिले। दुकानदारों को वैध प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवा न देने एवं नारकोटिक दवाओं के संधारण में कठोरता बरतने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण दल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

3 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago