छत्तीसगढ़

CG : स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के दिए निर्देश…

सुकमा । जिले में शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक कसावट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को छिंदगढ़ विकासखंड का औचक दौरा किया। जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर की उपस्थिति में हुए इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कुकानार और रोकेल के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ का जायजा लिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कोई कमी न हो और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहें। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पारदर्शी व्यवस्था के लिए ड्यूटी रोस्टर चस्पा करने और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अमित कुमार की संवेदनशीलता उस समय दिखी जब उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीज सुकल दास और पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचाराधीन 5 वर्षीय बालक ईड़मा से सीधे संवाद किया। वार्ड के चप्पे-चप्पे का अवलोकन करते हुए उन्होंने ओपीडी, लैब, फॉर्मेसी, जनरल वार्ड, फीमेल वार्ड, डिलीवरी वार्ड और एनआरसी केंद्र में उपलब्ध महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें समय पर भोजन और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है, जिस पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं का यही स्तर निरंतर बना रहना चाहिए ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति को भी बेहतर उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ कलेक्टर ने विकास कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने रोकेल पंचायत में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास और पंचायत भवन का भौतिक सत्यापन किया। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर के इस मैदानी दौरे से न केवल शासकीय अमले में तत्परता बढ़ी है, बल्कि आम जनता के बीच भी प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

40 minutes ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

49 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

55 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

55 minutes ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago