छत्तीसगढ़

CG : हत्या कर दुकान पहुंचा आरोपी, स्निफर डॉग की मदद से मर्डर का खुलासा …

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी स्थित मुड़ाटिकरा मोहल्ले में शनिवार को उस वक्त मातम पसरा गया था, जब एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात में मृतिका के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ली है। वारदात: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 (चिकटवानी, मुड़ाटिकरा मोहल्ला) में शनिवार दोपहर को एक शख्स ने मामूली कहासुनी के बाद डंडे से हमला कर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई अपनी ही 9 वर्षीय बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतिका की पहचान मिरीना लकड़ा (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनकी गंभीर रूप से घायल नातिन अगस्तिना लकड़ा (9 वर्ष) को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी संदीप लकड़ा की बड़ी बेटी का इलाज रायगढ़ में चल रहा है। इलाज में सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए संदीप घर पर आयुष्मान कार्ड लेने आया था। उसने शराब का सेवन कर रखा था और इसी दौरान मां से उसका विवाद हो गया। मां पर हमला होते देख जब शोर सुनकर 9 साल की मासूम बेटी बाहर आई, तो तैश में आकर आरोपी ने उस पर भी डंडे से प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गया। हत्याकांड के बाद आरोपी को पकड़ने और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने स्निफर डॉग (खोजी कुतिया) ‘रूबी’ को मौके पर बुलाया। रूबी ने घटनास्थल का मुआयना किया और गंध लेकर सीधे गांव की बस्ती की ओर दौड़ लगा दी। रूबी दौड़ते हुए बस्ती की ‘बादल किराना दुकान’ के पास जाकर रुक गई और अहम सुराग दिए। पूछताछ में पता चला कि मृतिका का आरोपी बेटा संदीप उस दुकान पर आया था और कुछ सामान लेकर वापस रायगढ़ भागने की फिराक में था। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

kgnews

Recent Posts

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

23 minutes ago
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन…

25 minutes ago
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्‍थान रिक्‍त होने पर…

43 minutes ago
CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

44 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

50 minutes ago
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…

53 minutes ago