छत्तीसगढ़

CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हरी खाद के उपयोग हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी पहल का सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशगंवा में देखने को मिला है, जहां प्रगतिशील किसान श्री नरेंद्र सिंह ने लगभग चार एकड़ भूमि में ढैंचा की फसल उगाकर उसे खेत में पलट दिया है। अब वे इसी खेत में धान की खेती करेंगे।

किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की उर्वराशक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से ढैंचा की खेती अपनाई। उन्होंने बताया कि फूल आने से पहले ढैंचा को खेत में पलट देने पर यह कुछ ही दिनों में सड़कर प्राकृतिक जैविक खाद में परिवर्तित हो जाती है। इससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है और फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्व स्वाभाविक रूप से उपलब्ध हो जाते हैं।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ढैंचा जैसी दलहनी हरी खाद वाली फसलें वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर मिट्टी को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाती हैं। इसके साथ ही फास्फोरस, जिंक एवं आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है, जिससे आगामी फसल का विकास बेहतर होता है। हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना में उल्लेखनीय सुधार होता है। ढैंचा के अपघटन से बनने वाला ह्यूमस मिट्टी को भुरभुरा बनाता है, जिससे उसमें हवा और पानी का बेहतर संचार होता है। इससे जड़ों का विकास मजबूत होता है और फसल अधिक स्वस्थ एवं उत्पादक बनती है। साथ ही मिट्टी की जल धारण क्षमता भी बढ़ती है, जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है और सिंचाई की आवश्यकता कम होती है। ढैंचा की सघन बढ़वार खरपतवारों की वृद्धि को भी प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में सहायक होती है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई से पहले ढैंचा, सनई अथवा अन्य हरी खाद वाली फसलों का उपयोग करें। इससे रासायनिक उर्वरकों पर होने वाला खर्च कम होगा, मिट्टी की दीर्घकालीन उर्वरता बनी रहेगी और टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल तथा लाभकारी कृषि को बढ़ावा मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

4 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 minutes ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी…

17 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

19 minutes ago