CG : हाथियों ने दो मकानों को किया क्षतिग्रस्त, बारिश में लोग बेघर …
जशपुर। जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में इन दिनों 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. साजापानी गांव के रिहायशी इलाके में शुक्रवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. बताया जा रहा है कि कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी गांव में घुस आया. इस दौरान उसने दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा अनाज भी खा गया.
हालांकि, समय रहते ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, रात के समय हाथियों के दल ने अचानक गांव में पहुंचकर हमला कर दिया. हाथी ने घरों की दीवारों और सामान को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद वह घरों में रखे अनाज को खाने लगा.
हाथी को सामने देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात के समय सतर्कता बरत रहे हैं.
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…
राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…
राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह…
रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…
भोपाल करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…
रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…