छत्तीसगढ़

CG : हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मरीज ने डाला वोट

भिलाई। लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर आज कुम्हारी में देखने को मिली, जहां 85 वर्षीय बृजभूषण पांडेय ने मतदान के प्रति अपना अद्भुत समर्पण दिखाया। वे पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन जैसे ही मतदान का दिन आया, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इच्छा जताई। उनके बेटे राकेश पांडेय ने पिता की इस जिद को पूरा करने का संकल्प लिया और उन्हें अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र लेकर पहुंचे। व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे बृजभूषण पांडेय ने गर्व के साथ अपना वोट डाला और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस उत्सव में सबको अपनी आहुति देनी चाहिए। हमारा एक-एक वोट बहुत कीमती है और देश के भविष्य को आकार देता है। उनकी इस भावना को देखकर वहां मौजूद अन्य मतदाता भी प्रेरित हुए और चुनाव में भागीदारी के महत्व को समझा। यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि लोकतंत्र की ताकत उसके नागरिकों की जागरूकता और समर्पण में निहित होती है। बता दे की छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। रायपुर समेत 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में दोपहर 12 बजे तक 35% वोटिंग हुई है। अब 35.1 फ़ीसदी पुरुषों ने मतदान किया है। वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 32.48 प्रतिशत है। तृतीय लिंग वर्ग से 7.7 फ़ीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। राजधानी रायपुर की बात करें तो 12 बजे तक 18.40 प्रतिशत मतदान हुआ

kgnews

Recent Posts

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी  आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

1 hour ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

1 hour ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

2 hours ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

2 hours ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago