बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार बारिश के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटलए ढाबोंए होलसेलरए रिटेलरए मिठाई दुकानों में विधिक एवं सर्विलांस नमूना जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में शनिवार क़ो 5 प्रतिष्ठानों में दबिश देकर खाद्य पदार्थो की जांच की गई तथा सैम्पल लेकर जाँच हेतु राज्य प्रयोगशाला एवं अन्य लैब भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि जांच टीम के द्वारा रवान में शुभम किराना से कुकीज़ एवं आटा सहित 5 खाद्य पदार्थो की जांच व सैम्पल ली गई।
इसी तरह लवन में कृष्णा स्वीट्स से 2 प्रकार का यूज्ड कुकिंग ऑयल,भाटापारा में हुसैनी सेल्स से चाय पत्ती, ओट्स, बिस्किट्स, कॉर्न फ्लैक्स,श्री गुरुनानक होटल से राइस कुक्ड, खाद्य तेल, चिकन करी, यूज्ड कुकिंग ऑयल,लाहौद में नॉन स्टॉप ढाबा से लाहौरी जीरा कोल्डड्रिंक, कॉपर वाटर ,अरहर दाल, छोले चना सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला एवं अन्य लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…