छत्तीसगढ़

CGMSC घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में CGMSC के दो जीएम समेत हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई भी शामिल हैं। कुछ ही देर में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अधिकारियों की सूची:
वसंत कौशिक (CGMSC)
डॉ. अनिल परसाई (डिप्टी डायरेक्टर, हेल्थ डिपार्टमेंट)
शिरौंद्र रावटिया
कमलकांत पाटनवार
दीपक बांधे

पहले ही गिरफ्तार हो चुका है सप्लायर
इस मामले में पहले ही मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को EOW गिरफ्तार कर चुकी है। अब CGMSC और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद घोटाले में नए खुलासे होने की संभावना है।

बजट सत्र खत्म होते ही EOW का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही EOW ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। घोटाले में अब तक दो IAS अधिकारियों समेत CGMSC और हेल्थ विभाग के कई अफसरों से लंबी पूछताछ हो चुकी है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।

सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति
CGMSC घोटाले में ईओडब्लू की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

CG : जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं…

CG : जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं…

जनदर्शन में 75 आवेदन प्राप्त हुए बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के…

3 minutes ago
CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

बिलासपुर, । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक ने कार्यालय में…

6 minutes ago
CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

बिलासपुर । शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए…

9 minutes ago
CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में अहम बदलाव किए हैं। सामान्य…

14 minutes ago
CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

भिलाई। ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासन स्तर…

16 minutes ago
दुर्ग जिले में 16 करोड़ लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित, जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

दुर्ग जिले में 16 करोड़ लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित, जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

दुर्ग. मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जिले में अब तक लगभग 15.96 करोड़…

18 minutes ago