रायगढ़
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के आठवें दिन मंच पर नन्हीं बाल कलाकार आशिका सिंघल ने अपनी अद्भुत कथक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया. मात्र 7 वर्ष की आयु में ही आशिका ने अपनी सधी हुई ताल और भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया.
आशिका ने भक्ति गीत “मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो” पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया. उनकी लय, ताल और भावाभिव्यक्ति इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए.
रायपुर की रहने वाली आशिका सिंघल बीते चार वर्षों से कथक की साधना कर रही हैं. विद्यालय और विभिन्न प्रतियोगिताओं में वे पहले भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं. चक्रधर समारोह के मंच पर उनकी प्रस्तुति ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई बल्कि दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई से जोड़ दिया.
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान बालाघाट…
इंदौर इंदौर से बुधनी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजना के तहत मांगलिया गांव रेलवे…
संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन…
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में…
इंदौर मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद…
भोपाल मध्य प्रदेश विद्युत विभाग ने जबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी…