सिवनी जिला प्रशासन ने वैनगंगा की बाढ़ में फँसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर सिवनी को जिले में अतिवर्षा के स्थिति से उत्पन्न समस्याओं से नागरिकों की आवश्यक सुरक्षा और जरूरी राहत के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड में वैनगंगा नदी की बाढ़ में फँसे एक युवक को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री चौहान को जानकारी दी गई कि एक टापू पर फँसे 4 अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों के बचाव के लिए सेना के हेलीकॉप्टर के उपयोग के लिए प्रशासन द्वारा इसी तरह यथासमय पहल आवश्यक है।

मुख्यमंत्री चौहान कलेक्टर सिवनी और रेस्क्यू ऑपरेशन में संलग्न अधिकारियों के सतत् संपर्क में हैं। प्रभावित क्षेत्र में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर आवश्यक दायित्व में संलग्न हैं।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *