कृषकों के हित में लिये गये निर्णयों के लिये माना आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर कदम किसानों के साथ हैं। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों के हित में लिये गये निर्णयों के लिये मुख्यमंत्री चौहान का आभार मानते हुए यह बात कही।

मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जाने वाली ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द पर निराश्रित शुल्क पर छूट देने का निर्णय लिया है। अब मण्डी शुल्क की छूट के साथ निराश्रित शुल्क के भुगतान पर भी छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि केले की फसल क्षति पर राहत राशि की अधिकतम सीमा को भी दोगुना कर दिया गया है। मंत्री पटेल ने कहा कि अब केले की फसल की क्षति होने पर अधिकतम राशि 3 लाख रूपये से बढ़ा कर 6 लाख रूपये कर दी गई है।

कृषि मंत्री पटेल ने किसानों को निरंतर दी जाने वाली सौगातों के लिये मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश के किसानों की ओर से भी आभार माना है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *