भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिए समर्पित स्व. माधव राव सप्रे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में सप्रे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सप्रे का जन्म 19 जून 1871 को दमोह जिले के पथरिया ग्राम में हुआ था।

श्री माधवराव सप्रे का कृतित्व बहु आयामी था। उनका योगदान असाधारण और कालजयी है। उन्होंने कई अंग्रेजी शब्दों के लिए हिन्दी के शब्द गढ़े। वर्ष 1905 में उनके “हिन्दी विज्ञान कोश” का प्रकाशन हुआ था। वैचारिक सामाजिक क्रांति की अलख जागने का काम सप्रे ने किया। सप्रे का 23 अप्रैल 1926 को निधन हुआ। उनको समर्पित माधव राव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय भोपाल में संचालित है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *