भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। हॉकी के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनको खेल के क्षेत्र में वर्ष 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। वे तीन बार ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *