भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में बादाम और केसिया के पौधे लगाए। कादम्बिनी समिति के पदाधिकारियों श्रीमती कादम्बिनी शर्मा, प्रतीक कुमार शर्मा और विक्रम श्रीवास्तव ने भी पौध-रोपण किया।

कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति करोंद भोपाल वर्ष 1998 से निरंतर स्वछता, पर्यावरण और सामाजिक कार्य कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 116 जोड़ों की शादी की गई। समिति द्वारा गत 15 वर्षों से पर्यावरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता की जा रही है और प्रति वर्ष 111 पौधे लगाने का लक्ष्य नियमित चल रहा है। समिति को मध्यप्रदेश शासन से भैया मिलाल पुरस्कार तथा पर्यावरण और सामाजिक कार्य पर एक लाख का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। गत 10 वर्ष से पुस्तक उत्सव का आयोजन भी समिति द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क कम्प्यूटर, सिलाई कड़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 5,647 गरीब बच्चों को प्रशिक्षण देकर 1240 महिलायें जॉब और स्वयं का रोजगार कर रही हैं।

पौधों का महत्व

बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल होते हैं। बादाम फायबर से परिपूर्ण होने से पाचन में सहायक होता है। बादाम का सेवन, उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *