भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान श्यामला हिल्स में संस्कार सुधा फाउंडेशन भोपाल की सदस्य श्रीमती रश्मि अग्रवाल, सुयशस्वी और बाल चित्रकार सुरिया जैन के साथ पीपल, सप्तपर्णी और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रमदान भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री चौहान को बाल चित्रकार सुरिया जैन ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी को भी तस्वीरें भेंट कर चुकी है। अन्य देशों में उनकी चित्र प्रदर्शनी लगी है। अनेक संस्थाओं ने सम्मानित किया है। सुजैन के आग्रह पर उनको मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री चौहान को उनके द्वारा शीघ्र ही कुछ विशेष कलात्मक चित्र भेंट किये जायेंगे।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पौधों में सप्तपर्णी का पौधा, सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस पौधे का उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है। इसी तरह एंटीबॉयटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *