भोपाल सहित सिवनी और सीहोर के नागरिक हुए शामिल

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में जामुन, नीम और अमरूद के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मध्य स्वदेश समाचार पत्र के प्रबंध संपादक सौमित्र जोशी ने अपनी पुत्री कु. आर्या के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी श्रीमती निधि जोशी तथा कु. आर्या पौध-रोपण में सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सिवनी जिले में सक्रिय मातृ शक्ति संगठन की सुसीमा चौहान, शीतल अग्रवाल, मधुरिमा सक्सेना, दीप्ति मंदूरे, आशा बाबरिया, माधुरी पटले, आरती सनोदिया, अनिता परमार, शारदा, जाहन्वी तथा सर्वआशीष माना ठाकुर, विजय सिंह चौहान ने भी पौधे लगाए। टीवी चैनल ईटीवी- भारत के आदर्श चौरसिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी श्रीमती सपना चौरसिया तथा सर्वअजय एवं सर्वेश पौध-रोपण में शामिल हुए। सीहोर के सामाजिक कार्यकर्ता कालू भट्टा तथा उनकी पत्नी श्रीमती अनिता भट्ट ने विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। मनोहर भोजवानी तथा कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *