भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में कैलाश वेलफेयर सोसायटी भोपाल के सदस्यों के साथ नीबू, गूलर और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोसायटी के पर्यावरण-संरक्षण के प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया उपस्थित थे।

पौधों का महत्व

नीबू विटामिन सी से भरपूर, स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है। यह मानव शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं और एंटी-बॉडी के उत्पादन में मदद करता है। नीबू प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। सर्दी से बचाव के लिए नीबू का रस फायदेमंद होता है। गूलर आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष है। इसके फल अंजीर की तरह होते हैं। मौलश्री औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *