भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की पुण्य-तिथि पर उन्हें स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वकील से सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे केन्द्र सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रेक्टिस कर रहे थे। जेटली का 24 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *