भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 के विश्लेषण और भावी रणनीति पर 4 जून को प्रात: 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण और लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान शिक्षकों से संवाद कर आगामी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की रणनीति और वांछित परिणामों पर चर्चा कर मार्गदर्शन देंगे। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहेंगे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *