उज्जैन में महाशिवरात्रि शिव ज्योति अर्पणम् : 2023 की तैयारियाँ हुईं पूर्ण

उज्जैन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर जन-सहयोग से रिकार्ड 21 लाख दीपक के प्रज्ज्वलन के अद्भुत "शिव ज्योति अर्पणम" कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में "महाकाल महालोक" तो दीपों की रोशनी से आलोकित होगा ही क्षिप्रा नदी के घाट, अनेक मंदिर, व्यवसायिक स्थलों और घर-घर में भी दीपक जलाए जाएंगे। जनता की व्यापक भागीदारी के इस कार्य में नया विश्व रिकार्ड बनने की संभावना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "महाकाल महालोक" देखने प्रतिदिन श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में उज्जैन पहुँचने लगे हैं। आमजन में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। महोत्सव की सभी जरूरी तैयारियाँ भी पूर्ण कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री चौहान के आह्वान पर उज्जैन नगरी जगमग हुई थी। इस बार महाशिवरात्रि दीपोत्सव को "शिव ज्योति अर्पणम : 2023" का नाम दिया गया है। उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीए प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीए प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि पर रिकार्ड 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने की योजना है। विद्युत सज्जा के साथ रंगोली भी चित्रित की जाएगी। जन-सहभागिता के लिए उज्जैन वासियों ने संकल्प पत्र भरे हैं। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *