भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह एवं कुणाल सिंह के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *