भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खंडवा में "वाटरशेड सम्मेलन" एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर संदेश के रूप में प्राप्त आशीर्वाद के लिए आभार माना है। प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक 3 माह के जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 90 दिन संचालित "जल गंगा संवर्धन अभियान" का सफलता के साथ समापन हुआ है। हालांकि यह अभियान भिन्न स्वरूप में जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनते देखना एक सुखद अनुभूति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा दिए गए विशेष संदेश पर आभार माना है।
राजनांदगांव | एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों…
रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…
रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा और दूसरे शैक्षणिक शुल्क बढ़ाने के फैसले पर…
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां मंगलवार…
राजनांदगांव , सुशासन तिहार के तहत नगर निगम द्वारा गंजपारा स्कूल में जन समस्या निवारण…
जिला साहू संघ के त्रिवर्षीय आम चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई…