भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अल्प प्रवास पर पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद सिंह लोधी के गृह ग्राम रैया सांटा पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक लोधी के पुत्र के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक लोधी के पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह लोधी का विगत 30 अगस्त को बीमारी के चलते निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत महेन्द्र प्रताप सिंह लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने एवं परिजन को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वन मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, राम बिहारी चौरसिया सहित जन-प्रतिनिधि, उप पुलिस महानिरीक्षक विवेकराज सिंह, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *