भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन नृसिंह घाट स्थित आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित नवनिर्मित स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरि समन्वय निलयम कार्यालय का लोकार्पण भी किया। समन्वय निलयम कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री चौहान, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, श्री गोविन्ददेव गिरि महाराज एवं सन्तों ने ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरिजी महाराज की चरण पादुका को नमन किया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज एवं विशेष अतिथि के रूप में स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि महाराज, श्री पुण्यानंद गिरिजी महाराज, अध्यक्ष गो-संवर्धन आयोग श्री अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, स्वामी श्री चिदानंदजी महाराज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, सहित विधायक एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *