भोपाल

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर सोमवार देर रात लैंडस्लाइड की वजह से मध्य प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएम ने सोसाइल मीडिया प्लेटफार्म में इसकी जानकारी दी है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के दौरान भूस्खलन में मध्यप्रदेश के धार जिले के एक ही परिवार से तीन श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश भी दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उपचाराधीन चार घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हेतु उत्तराखंड सरकार संपर्क में है।”

 बता दें कि हादसा सोमवार शाम को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ यात्री मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी पहाड़ से मलबा गिरा और उसकी चपेट मे सभी आ गये।

जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को क्षेत्र से 20 दिन की केदारनाथ यात्रा पर झिंझोटो के गोपाल पिता बगदीराम अपनी पत्नी दो बहनों एंव जीजा के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे। कुछ दिन बाद यात्रा पूरी कर उन्हें घर लौटना था, तभी यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक गोपाल दुर्गाबाई और सुमनबाई तीनों सगे भाई बहन थे। वहीं घायल छगनलाल गोपाल का जीजा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *